फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: 135 objections in two days

पंचायत चुनाव: दो दिनों में 135 आपत्तियां

Mon, 22 Mar 2021 07:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 135 objections in two days
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संशोधित आरक्षण की अनंतिम सूची को लेकर भी विरोध थम नहीं रहा है। दो दिनों में डीएम, डीपीआरओ कार्यालय और सभी छह ब्लॉकों पर 135 आपत्तियां आ चुकी हैं, जिसमें 100 से अधिक ग्राम प्रधानी के आरक्षण को लेकर रहीं। 24 मार्च को गठित टीम आपत्तियों का निस्तारण करेगी। जिला पंचायत, ग्राम प्रधानी, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य के आरक्षण की सूची दो मार्च को प्रशासन की ओर से जारी की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 20 मार्च को संशोधित अनंतिम आरक्षण सूची जारी किया। जिसमें 50 फीसदी से अधिक ग्राम पंचायतों और जिला पंचायत के आरक्षण बदल गए। जो प्रत्याशी चुनावी पोस्टर आदि लगाकर प्रचार कर रहे थे वह अब आपत्ति देकर संशोधन की मांग करने लगे। प्रशासन की ओर से 23 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। दो दिनों में 135 आपत्तियां आ चुकी हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मंगलवार तक आपत्ति ली जाएगी। उसके बाद गठित कमेटी आपत्ति का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed