फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy purchasing center inspection

धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing center inspection
उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बुधवार को हरियांव धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। दोपहर में केंद्र पर पहुंचे एसडीएम ने किसानों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मौजूद किसानों से पूछा कि उन्हें क्या मिल रहा है। उनकी क्या समस्याएं हैं। एसडीएम ने किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने और हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बारिश के मौसम में खुले में धान न रखने के निर्देश दिए। जिम्मेदार आधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को टोकन देने में समस्या न हो। उनका समय अमूल्य होता। उनके आने पर त्वरित निदान किया जाए। गोदाम पर मौजूद किसानों से बातचीत के दौरान कई किसानों ने भुगतान संबंधी समस्या के निस्तारण कराने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कहा कि शासन उनकी समस्याओं अथवा भुगतान को लेकर गंभीर है। केंद्र प्रभारी विनय दूबे ने उन्हें आवश्यक जानकारी दी और किसानों की समस्या समाधान केंद्र स्तर से किए जाने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण में तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed