फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy procurement increased towards target, complaints not stopping

लक्ष्य की ओर बढ़ी धान की खरीदारी,नहीं थम रहीं शिकायतें

Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement increased towards target, complaints not stopping
जिले में कार्यरत 31 केंद्रों पर 70 दिनों में 12 हजार किसानों ने लगभग 53 हजार एमटी धान को बेंच कर विपणन विभाग को लक्ष्य की ओर पहुंचा दिया है लेकिन शिकायतें नहीं थम रही हैं। मंगलवार को भी राजकीय क्रय केंद्र जंगीगंज पर लगभग 15 दिनों से चक्कर काट रहे किसान योगेशचंद्र शुक्ला, बाबालाल, राजनारायण ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप कि लघु एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता न देकर केंद्र पर तैनात आउटसाइडर मात्र चक्कर लगवा रहे हैं। योगेशचंद्र ने बताया कि जब से वह चक्कर काट रहा है तब से सौ-दो सौ ऐसे किसानों से खरीदारी की गई है जो कई दिनों से अपने ऊपज को बेच पाने में असमर्थ होकर औने-पौने दामों में देकर छुटकारा पा लेते हैं और ऊपज को लेने वालों को केंद्र पर प्राथमिकता मिल जाती है। शिकायत मिलने पर डीएम आर्यका अखौरी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। केंद्र प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि आरोप लगाना इतना सरल हो गया है कि एक साथ निभाई जा रही जिम्मेदारियों को पूरा कर पाना मुश्किल होने लगा है। सोमवार को लगभग डेढ़ सौ किसानों को टोकन बांटकर छह सौ किसानों से 50 हजार क्विंटल खरीदारी की गई है। जब तक सोमवार को बंटे टोकन की खरीदारी पूरी होगी तभी दूसरे टोकन की ओर बढ़ा जाएगा। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत को देखते हुए 12 केंद्रों को बंद कर 31 केंद्र पर खरीदारी पूरी निगरानी में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed