फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Paddy procurement from today with half-baked preparations

आधी-अधूरी तैयारियों के साथ धान की खरीद आज से

Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement from today with half-baked preparations
ज्ञानपुर। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ सोमवार से 30 केंद्रों पर विपणन विभाग धान खरीद के लिए कमर कस लिया है। पूर्व संध्या तक न जर्जर केंद्रों की साफ-सफाई हो सकी थी न कर्मचारी आस-पास फटकते दिखाई पड़े। सिर्फ समर्थन मूल्य और किसानों को लोकलुभावने वाले फ्लैक्स बोर्ड ही नजर आए। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा है कि विभाग शासनादेश का पालन करते हुए खरीदारी तो कराएगा लेकिन किसानों का रुख क्रय केंद्रों की दीपावली पर्व के बाद ही रुझान पकड़ सकेगा। विपणन विभाग के रमईपुर केंद्र की पड़ताल की गई तो केंद्र के पास व्याप्त गंदगी तैयारी की हकीकत रूबरू करा रही थी। महेंद्रनाथ, कामतानाथ, सोहनलाल आदि ने बताया कि विभाग खरीदारी कराने का दावा तो विभाग कर रहा है, लेकिन जर्जर भवन में कर्मचारी बैठना उचित समझेंगे या नहीं। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह से सवाल करने पर बताया कि शनिवार तक सभी केंद्रों का निरीक्षण कर बोरे, तौल यंत्र, सफाई का निर्देश दिया जा चुका है। खरीदारी शुरू होने के एक सप्ताह में व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed