फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Oxygen plant closed for three months, officer unknown

Bhadohi News: ऑक्सीजन प्लांट तीन माह से बंद, अफसर अनजान

Fri, 03 Nov 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant closed for three months, officer unknown
वैश्विक महामारी कोविड काल में अलग-अलग मदों से लाखों खर्च कर पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की हालत खराब हो चुकी है। अफसरों की उदासीनता और देखरेख न होने के कारण प्लांट तीन महीने से बंद हैं। इससे अचानक जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़नी तय है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरे लहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए विभिन्न मदों से भदोही एल-टू, भदोही सीएचसी, औराई, सुरियावां और जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे। व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए प्लांट पर स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की गई लेकिन अफसरों की तरफ से ध्यान नहीं दिया गया। वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मी न तो प्लांट पर जाते हैं और न ही निगरानी करते हैं। इस कारण केंद्रो पर बने प्लांट की हालत खराब हो चुकी है। ज्ञानपुर जिला चिकित्सालय का प्लांट पिछले एक माह से चालू नहीं किया गया। जबकि सप्ताह में कम से कम एक से दो दिन उसे चालू कर के देखना चाहिए। सुरियावां सीएचसी अधीक्षक अभिषेक नाग ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट में पिछले तीन महीने से तकनीकी खराबी है। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। औराई सीएचसी पर स्थापित प्लांट के आस-पास गंदगी का अंबार लगा है। भदोही का भी प्लांट बंद ही है। ऐसे में अगर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़े तो महकमा हाथ खड़ा कर देगा। मरीजों को खुद ही व्यवस्था करनी पड़ेगी। बताते चलें कि ऑक्सीजन प्लांट की हर महीने मॉक ड्रील जरूरी है। सप्ताह में एक दिन चालू करने से उसकी समस्या पकड़ी जा सकती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

----------------
इनसेट:
कहां कितनी क्षमता के प्लांट
एल-टू भदोही - 850 एलपीएम - 100
एमसीएस ज्ञानपुर - 500 एलपीएम - 50

एमबीएस भदोही -250 एलपीएम - 50

सीएचसी सुरियावां -250 एलपीएम - 30

सीएचसी औराई -250 एलपीएम - 30
एलपीएम यानी लीटर प्रति मिनट क्षमता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed