फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Overbridge will be constructed in Bhadohi for bullet train

बुलेट ट्रेन के लिए सर्वे शुरू: भदोही में होगा ओवरब्रिज का निर्माण, परियोजना पूरी होने पर वाराणसी से दिल्ली की दूरी तीन घंटे 40 मिनट में होगी पूरी

Sat, 12 Feb 2022 07:15 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 07:15 PM IST
सार

कॉरिडोर के प्रबंधक पुनीत अग्रवाल ने कहा कि प्रथम सर्वे में जमीन का अधिग्रहण, दूसरे में ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। निर्माण में अभी पांच वर्ष से अधिक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
Overbridge will be constructed in Bhadohi for bullet train
बुलेट ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-हंडिया रेल खंड पर बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए अधिकारियों की सक्रियता फिर बढ़ गई है। इसके लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। शनिवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन के उत्तरी छोर पर सर्वेयरों की उपस्थिति देखी गई। इससे अधिग्रहण की दायरे में आने वालों में खलबली मची हुई है।

विज्ञापन


2021 के डीपीआर पर अब ओवरब्रिज का निर्माण कराने के लिए सर्वे रिपोर्ट मांगी गई है। वाराणसी से दिल्ली तक करीब 810 किलोमीटर की दूरी को तीन घंटे 40 मिनट में पूरा कराने के लिए राजातालाब, ज्ञानपुर और औराई के लगभग 70 गांवों की जमीन उत्तरी लेन पर अधिग्रहीत की गई है।

विज्ञापन

अधिग्रहण की जद में आने वाले काश्तकारों को सर्किल रेट से दो गुना दर पर मुआवजा देने के लिए भी विभागीय अधिकारी खसरा-खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की औपचारिकताएं निभा चुके हैं। योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 22 और दिल्ली के दो जिले शामिल हैं और कॉरिडोर से 135 किलोमीटर वाली एक और शाखा जुड़ेगी, जो लखनऊ से अयोध्या तक पहुंचेगी।

सर्वेयर टीम में शामिल राजकुमार राव ने बताया कि माधोसिंह-हंडिया रेल खंड के उत्तरी लेन पर 17 मीटर अधिगृहीत होने वाली जमीन पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। कॉरिडोर के प्रबंधक पुनीत अग्रवाल ने कहा कि प्रथम सर्वे में जमीन का अधिग्रहण, दूसरे में ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। निर्माण में अभी पांच वर्ष से अधिक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed