फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Overbridge at Madho Singh crossing to be built at a cost of 100 crores

100 करोड़ की लागत से बनेगा माधोसिंह क्रासिंग पर ओवरब्रिज

Thu, 28 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Overbridge at Madho Singh crossing to be built at a cost of 100 crores
ज्ञानपुर। दुद्धी-लुंबिनी मुख्य मार्ग पर स्थित माधोसिंह पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनना है। करीब सौ करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण सेतु निगम कराएगा। ओवरब्रिज निर्माण के लिए बीते दिनों राज्य व्यय समिति से हरी झंडी भी मिल गई। अब 29 जुलाई को होने वाली बैठक में अंतिम मुहर लगनी बाकी है। इस मुहर के लगते ही काम भी शुरू होने की उम्मीद है। माधोसिंह में ओरब्रिज बनने से करीब पांच हजार वाहन चालकों को लाभ होगा। साथ ही आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों की मानें तो राज्य व्यय समिति ने पूर्वोत्तर रेलवे के रामबाग रेल खंड स्थित माधोसिंह पूर्वी फाटक पर सौ करोड़ से ओवरब्रिज निर्माण के लिए हरी झंडी दी है। अभी तक कभी सवा सौ करोड़ तो कभी सौ करोड़ को लेकर चर्चा होती थी। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सेतु निगम को दो रेलवे ओवरब्रिज और एक पक्का पुल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों प्रोजेक्ट की कार्य योजनाएं बीते माह ही फाइनल रूप में शासन तक पहुंच चुकी हैं। उत्तर रेलवे के कंधिया फाटक का कार्य बारिश बाद शुरू होगा और माधोसिंह पूर्वी फाटक संख्या 30 स्पेशल की कार्य योजना पर 29 जुलाई को अंतिम मुहर लगेगी। व्यय समिति ने कंधिया और माधोसिंह फाटक के लिए सौ-सौ करोड़ धनराशि खर्च करने की हरी झंडी दी है। गंगा नदी में रामपुर पक्का पुल का मामला भी अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed