फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OTS will get up to 15 benefits

ओटीएस का 15 तक मिलेगा लाभ

Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
OTS will get up to 15 benefits
शक्ति भवन के निर्देश पर जिले में ओटीएस योजना का लाभ बकायेदारों को अब 15 दिसंबर तक मिलेगा। विभाग 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चली योजना के तहत 41 दिन में विभाग 2.30 करोड़ की वसूली कर मात्र 7000 बकायेदारों का पंजीकरण कर सका है, जबकि जिले के करीब 1.55 लाख उपभोक्ताओं पर अभी तक 63.70 करोड़ रुपये बकाया है। विभागीय स्तर पर कुल 1.49 लाख को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि विद्युत वितरण खंड भदोही, ज्ञानपुर के तहत 24 उपकेंद्रों से 1.55 लाख उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर पर बिजली आपूर्ति की जा रही है। सरकारी, अर्ध सरकारी, घरेलू, कामर्शियल कनेक्शन धारकों को मिलाकर लगभग 65 करोड़ रुपये 15 वर्ष से बकाया चला आ रहा है। प्रति माह बढ़ रहे सरचार्ज में राहत देने के लिए योजना चलाकर बकायदारों को किश्तों में बकाए की अदायगी करने की व्यवस्था की गई है। नगर और ग्रामीण स्तर पर लगे शिविर, कैंप में योजना का लाभ लेने के लिए बकायेदार नाममात्र के आए। आने वाले समय में बकायेदारों पर सख्ती भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed