फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   other

महामहिम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Thu, 28 Nov 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
other
ज्ञानपुर। कमिश्नर के दो दिवसीय दौरा खत्म होने के बाद पुलिस और प्रशासन अब राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आगमन की तैयारियां शुरू कर दी है। निरीक्षण और समीक्षा के मद्देनजर सभी विभाग काम को फाइनल करने में जुट गए हैं तो पुलिस टीम सुरक्षा का खाक बनाने में लगी है। इसको लेकर बुधवार को डीएम और एसपी ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चार दिसंबर को सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का एक दिवसीय दौरा जिले में प्रस्तावित है। इस दौरान वह केंद्र सरकार की उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन खाता समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने के साथ ही अवलोकन करेंगी। उनके आगमन में अभी छह दिन बाकी है। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिया है कि वह लंबित कार्यों को तीन दिन में पूरा करें, अन्यथा की स्थिति में उन पर कार्रवाई होगी। बुधवार को डीएम संग एसपी रामबदन सिंह ने जिला मुख्यालय का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान कहां-कहां सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे और बैरिकेडिंग आदि लगाई जाएगी, उसका खाका खींचा गया। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन गंभीर है। हर बिंदुओं पर आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed