फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Organizations expressed anger over retrenchment of workers without notice

बिना सूचना के श्रमिकों की छंटनी पर संगठनों ने जताया रोष

Mon, 05 Jul 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Organizations expressed anger over retrenchment of workers without notice
विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन उप्र के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को श्रमिकों व कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय में बैठक की। बैठक में श्रमिकों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। विद्युत मजदूरों ने कहा कि जूनियर इंजीनियर मनमाने ढंग से बिना कोई सूचना दिए श्रमिकों की छंटनी कर रहे हैं। कुछ मजदूरों को अभी निकालने की धमकी दी जा रही है। इस पर लोगों में व्यापक गुस्से का इजहार किया और कहा कि श्रमिकों के लिए विद्युत विभाग के चेयरमैन का स्पष्ट आदेश है कि किसी को निकाले जाने से पहले प्रबंध निदेशक से अनुमोदन प्राप्त करना होगा। लेकिन यहां तो जूनियर इंजीनियर बिना अनुमोदन के नियम कायदे दरकिनार कर निकाल दे रहे हैं। इससे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो उठे हैं। वक्ताओं ने कहा कि डेढ़ वर्ष से भी अधिक समय हो गया सभी कर्मी और विद्युत मजदूर कोरोना को दरकिनार कर तन्मयता से कार्य कर रहे हैं। बैठक में तय किया गया और एक्सईएन से मांग की गई है कि जिन्हें निकाला गया है उन्हें वापस बुलाया जाए। यदि नहीं बुलाया गया तो आंदोलन और धरना दिया जाएगा। अध्यक्षता विद्युत मजदूर संगठन के मंडल अध्यक्ष रामानंद कुशवाहा तथा संचालन विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष मंसूर अली ने किया। दो दर्जन से अधिक मजदूर और श्रमिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed