{"_id":"606c45d68ebc3ee64b5f2abb","slug":"order-to-file-a-case-against-four-including-former-head-bhadohi-news-vns583581495","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्व प्रधान सहित चार पर केस दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्व प्रधान सहित चार पर केस दर्ज करने का आदेश
Wed, 07 Apr 2021 03:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सौम्या पांडेय की अदालत ने जमीन खरीद के मामले में पूर्व प्रधान सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश कोतवाली प्रभारी ज्ञानपुर को दिया है। खरगपुर गांव निवासी श्याम बिहारी पाल ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में 156(3) के तहत वाद दाखिल किया है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान शोभनाथ पाल निवासी खरगपुर, जय कुमार निवासी लक्षमणिया और गांधी गांव निवासी विजयनाथ पांडेय ने कूटरचित तरीके से उसके पिता सेवा लाल पाल को भेड़ पालन के लिए सरकारी योजना का लाभ दिलाने की बात कहकर 16 जनवरी 2020 को तहसील औराई सब रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए।
विज्ञापन
वहां पर इकरारनामा में झूठा जिक्र किया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से उसके पिता के खाते में साढ़े तीन लाख रुपये गए। उसके बाद लॉकडाउन लगने से पता नहीं चल सका। अनलॉक के बाद उसके घर जमीन रजिस्ट्री का नोटिस आया तो लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
इस मामले में जब डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायिक अधिकारी ने प्रथम दृष्टया मामला सही पाने पर पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया।