फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operation of roadways buses stopped, passenger lightened

रोडवेज बसों का संचालन बंद, यात्री हलकान

Thu, 26 Aug 2021 06:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Operation of roadways buses stopped, passenger lightened
जिला मुख्यालय से लगभग 50 किमी दूर कोनिया क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से एक प्रमुख समस्या रोडेवज की बस सेवा का अभाव होना है। सुगम आवागमन के लिए जिला प्रशासन की ओर से जंगीगंज से धनतुलसी तक सड़क तो बना दी गई है। लेकिन कोनिया सहित आस पास के कई गांवों के लोगों को रोजाना कोर्ट, तहसील, जिला मुख्यालय के अन्य स्थानों पर आने-जाने के लिए रोडवेज बस की कोई भी सुविधा नहीं है जिसकी वजह से इस इलाके के लोगों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल पूर्व में कोनिया बस स्टैंड से कभी रोजाना पांच रोडवेज बसों का संचालन होता था। एक साल से रोडवेज बसों का संचालन इस रूट से बंद कर दिया गया है। क्षेत्रीय नागरिक विधान चंद्र दूबे ने कहा कि बड़ी संख्या में कोनिया क्षेत्र के लोग रोजाना ज्ञानपुर, भदोही जाते हैं। परिवहन की सुचारू व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धनतुलसी से जिला मुख्यालय तक रोडवेज की मिनी बस यदि जिला प्रशासन चलवा दें तो लोगों को राहत मिल सकती है। सुरेश मिश्रा ने कहा कि धनतुलसी स्टैंड से कभी वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, जौनपुर आदि स्थानों के लिए पांच रोडवेज की बसें चलती थीं। लेकिन अब बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। रोडवेज की सुविधा न मिलने से डग्गामार वाहन चालक मनमानी किराया वसूल करते हैं। सुनील पांडेय ने कहा कि लगभग सवा लाख की आबादी कोनिया की है लेकिन परिवहन की सुविधाएं नहीं हैं। विनोद तिवारी ने कहा कि कोनिया के साथ शासन-प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रहा है। डग्गामार वाहन चालक अधिक किराया लेकर यात्रियों को संतुष्ट नहीं कर पाते। समाजसेवी आदर्श पांडेय, ओमप्रकाश दूबे ने कहा कि धनतुलसी से वाराणसी तक के लिए चल रही एकमात्र बस भी बंद है। मामले को संज्ञान में लेकर प्रशासन बसों को चलवाने का प्रयास करे। जबकि कोनिया क्षेत्र धार्मिक स्थल सीतामढ़ी से लगाव रखता है। जहां भक्तों के अलावा महानगरों से सैलानियों का आवागमन बड़े पैमाने पर लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed