फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operation Clean: A member of D-5 gang arrested

ऑपरेशन क्लीन: डी-5 गैंग का एक सदस्य धराया

Sat, 11 Jul 2020 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Operation Clean: A member of D-5 gang arrested
लालानगर/गोपीगंज। कानपुर के बिकरू में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के ऑपरेशन क्लीन का असर जिले में दिख रहा है। 50 हजार के इनामियां को मुठभेड़ में ढेर करने के बाद स्वॉट और पुलिस टीम ने शनिवार को डी-5 गैंग के सदस्य और गैंगेस्टर के आरोपी अप्पू भाट को गिरफ्तार कर लिया। अब भी गैंग का एक सदस्य पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

गुजरे एक दशक में हाईवे पर पशु तस्करी और वाहनों की चोरी को लेकर सक्रिय कुछ सदस्यों का डी-5 गैंग पुलिस महकमे में रजिस्टर्ड हुआ। सभी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी हुई। प्रकरण में दो को पूर्व में ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। कानपुर की घटना के बाद शासन के निर्देश पर जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया। शातिर अपराधी दीपक को मार गिराने के बाद पुलिस की निगाह मुख्तार गैंग के टॉप-10 अपराधियों संग डी-5 गैंग पर टिक गई थी। पुलिस लगातार डी-5 गैंग में शामिल शातिर बदमाश अप्पू भाट की तलाश करती रही। शनिवार को मुखबीर की सूचना पर गोपीगंज के बड़ागांव के पास दोपहर 12 बजे स्वॉट टीम और गोपीगंज पुलिस ने वांछित अप्पू भाट निवासी सरायजगदीश को अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का हाइवे पर बड़ा नेटवर्क था। जिसके माध्यम से वह पशु तस्करी, वाहनों की चोरी करवाता था। गैंग का एक बदमाश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। टीम में सचिन झा, दयाशंकर ओझा आदि रहे। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed