फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Openly selling polythene, ban ineffective

खुलेआम बिक रही पॉलीथिन, प्रतिबंध बेअसर

Mon, 13 Jun 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Openly selling polythene, ban ineffective
ज्ञानपुर सब्जी मंडी से प्रतिबंधित पालीथिन में सामान खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए घातक पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद बिक रहा है। नगरों में धड़ल्ले से पॉलिथीन में सामान दिया जा रहा है। सब्जी, फल से लेकर किराने की दुकानों तक पर पॉलिथीन में सामान परोसा जा रहा है। आलम यह है कि न तो दुकानदार परहेज कर रहे हैं न ही ग्राहक।पर्यावरण संरक्षण के लिए चार साल पहले पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने की शुरूआत हुई थी, लेकिन वह अभियान अब सुस्त पड़ चुका है। आलम यह है कि हर शहर में पॉलीथिन का खुलेआम प्रयोग किया जा रहा है। जब कभी शिकायत होती है तो प्रशासनिक अमला जांच करता है। जांच में क्विंटल के क्विंटल पॉलीथिन बरामद किया जाता है, लेकिन उसके बाद सब कुछ ठंडा हो जाता है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, भदोही, सुरियावां, औराई, जंगीगंज, चौरी सहित छोटे और बड़े सभी बाजारों में पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। पर्यावरण प्रेमी अशोक गुप्ता ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। पॉलिथीन के कचरों का समूल नाश नहीं हो पाता है और यह मिट्टी की उर्वरक क्षमता को अत्यधिक प्रभावित करता है। नालों और नालियों में पॉलिथीन का कचरा जाम का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed