फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opening of Magh Mela

गंगा पूजन संग सेमराध में माघ मेला का आगाज

Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Opening of Magh Mela
जंगीगंज। काशी और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराधनाथ में माह पर्यंत चलने वाले कल्पवास मेले का बुधवार को शुभारंभ हो गया। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन किया। इस दौरान डीएम ने लोक निर्माण विभाग, बिजली विभाग के अफसरों से एक सप्ताह में मेलास्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज, नासिक समेत देश में पांच स्थानों पर माघ में कल्पवास लगता है। उसी में सेमराध भी शामिल है। इस बार कल्पवास मेला अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया। बुधवार को सुबह 11 बजे सेमराध के गंगा तट पर मेले का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने गंगा पूजन और ध्वजारोहण कर किया। डीएम ने मेला स्थल की व्यवस्था की समीक्षा की, जिसमें पीडब्ल्यूडी के कार्यों में शिथिलता मिलने पर फटकार लगाई। लोक निर्माण संग अन्य विभाग के अफसरों को युद्ध स्तर पर काम करने के लिए कहा। चेेतावनी दी कि प्रथम स्नान पर्व से पूर्व अगर कोई भी काम अधूरा मिला तो संबंधित विभाग पर कार्रवाई तय होगी। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी शंकर दास जी ने 24 साल पूर्व सेमराध कल्पवास मेले का शुभारंभ किया। मेला साल दर साल ख्याति प्राप्त कर रहा है। इससे भदोही नहीं प्रदेश और देश भर में जिले का नाम रोशन हो रहा है। काशी-प्रयाग और विंध्याचल के मध्य में स्थित सेमराध का पूरा क्षेत्र ही अद्भुत तीर्थ है। इसमें माह भर भक्ति की बयार रहेगी। ऐसे तीर्थ में प्रतिभाग करना पुण्यदायी होता है। इस मौके पर पुलिस अधिक्षक रामबदन सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसडीएम कविता मीना, डॉ गुलाब यादव, माघ मेला समिति प्रमुख स्वामी करुणाशंकर दास, ग्रामप्रधान रामबली सिंह, राजेंद्र यादव, महाबीर यादव, दिनेश पांडेय, पंचम सिंह, भुवर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed