{"_id":"67b37c337d3e22b5a006b390","slug":"open-hall-will-be-built-in-navodaya-vidyalaya-at-a-cost-of-rs-96-lakh-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-122498-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नवोदय विद्यालय में 96 लाख रुपये से बनेगा ओपन हाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नवोदय विद्यालय में 96 लाख रुपये से बनेगा ओपन हाॅल
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में 96 लाख रुपये की लागत से कोर्ट यार्ड यानि ओपेन हाल का निर्माण कराया जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। विद्यालय प्रशासन की तरफ से निर्माण को लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो एक से दो महीने में निर्माण शुरू होगा।
मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की तरफ से मेधावी विद्यार्थियों को छठवीं से 12वीं तक आवासीय शिक्षा देने के लिए हर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित किया जा रहा हैं। जिले में यह विद्यालय जोरईं में स्थित है। यहां छठवीं से 12वीं तक करीब 550 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पठन-पाठन संग स्कूल में हर साल खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती हैं, लेकिन ओपेन हाल न होने से कार्यक्रम आयोजित कराने में दिक्कत होती है। पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इससे विद्यालय परिसर में ही इसका निर्माण कराया जाएगा। आेपन हॉल बनने से विद्यालय में होने वाले कार्यक्रमों में दिक्कत नहीं होगी। प्राचार्य सीएम सिंह ने बताया कि ओपेन हाल के लिए 96 लाख रुपये स्वीकृत हो गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण कराया जाएगा।