फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open drains and manholes, giving a feast to the accident

खुले नाले और मैनहोल, हादसे को दे रहे दावत

Sun, 06 Feb 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Open drains and manholes, giving a feast to the accident
ज्ञानपुर। विकास पर करोड़ों खर्च के बाद भी स्थिति सुधर नहीं रही है। ज्ञानपुर सहित अन्य नगरों में खुले नाले और मैनहाल दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं। कहीं मैनहोल का ढक्कन गायब है, टूट गया है तो कहीं लगा ही नहीं है। इससे आए दिन बाइक या साइकिल सवार चोटिल हो रहे हैं। नाला खुला होने से प्लॉस्टिक संग अन्य गंदगी जाती है। इस कारण नाला जाम होता है और दूषित पानी सड़कों पर बहता है।
विज्ञापन

जिले में ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, खमरिया, घोसिया, नई बाजार और सुरियावां नगर पंचायत और पालिका हैं। इनके विकास पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए। सुंदरीकरण, पानी निकासी से लेकर अन्य कार्य हर साल कराए जाते हैं, लेकिन ठेकेदारों की मनमानी से कई स्थानों पर नालियां ढकी ही नहीं गईं। कुछ मैनहोल और नालियों के ढक्कन टूट गए हैं, लेकिन उसे बदलने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। ज्ञानपुर नगर के वार्ड पांच, वार्ड नौ, वार्ड तीन सहित अन्य मोहल्लों में कई नालियों के ढक्कन गायब हैं। इससे अक्सर लोग चोटिल हो रहे हैं। वार्ड चार में मैनहोल के पास शनिवार की रात किशोर बाइक लेकर गिर गया। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वार्ड के लोग बताते हैं कि कई महीने से मैनहोल टूटा है। नगर पंचायत ध्यान नहीं दे रही है। यही हाल वार्ड नौ में भी है। यहां भी नाली को ढका नहीं गया है। इससे वह गंदगी से पट गई है। दुर्घटना के साथ ही नालियां जाम होने से लोग परेशान हैं। कमोबेश यही हाल गोपीगंज, भदोही सहित अन्य निकायों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed