फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   OPD will start soon in hundred bed hospital, CMS deployed

सौ शैय्या अस्पताल में अब जल्द शुरू होगी ओपीडी, सीएमएस तैनात

Tue, 05 Oct 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
OPD will start soon in hundred bed hospital, CMS deployed
ज्ञानपुर। सरपतहां में निर्मित सौ बिस्तरों के अस्पताल में जल्द ही ओपीडी शुरू की जाएगी। हालांकि जिला मुख्यालय के पास इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है लेकिन तैयार हो चुके भवन में चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। ओपीडी शुरू करने के लिए जिलाधिकारी के पास प्रस्ताव भेजा गया है। सीएमएस समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की नियुक्ति भी हो चुकी है। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस अस्पताल में इलाज शुरू हो जाएगा। ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में बड़े पैमाने पर मरीज आते हैं जिससे चिकित्सकों पर दबाव बना रहता है। कई बार तो चिकित्सक मरीज को ठीक से देख भी नहीं पाते हैं। जिला अस्पताल पर बोझ कम करने के लिए सरतपहां जिला मुख्यालय भवन के पास स्थित वर्षों से अधूरे पड़े सौ बिस्तरों वाले अस्पताल में ओपीडी शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की तैनाती भी कर दी गई है। कुछ फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मिल गए हैं। करीब 16 लाख से अधिक की आबादी वाले जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए वर्ष 2009 में सरपतहां स्थित जिला मुख्यालय के पास ही सौ बिस्तरों के अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति मिली थी। उस समय 12 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से काम शुरू कराया गया। हालांकि वित्तीय अनियमितता और कार्यदायी संस्था की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। इस बीच जिले की आबादी बढ़ती गई और महाराज चेत सिंह जिला अस्पताल पर दबाव भी बढ़ता गया। करीब 12 वर्ष के बाद अब जिला प्रशासन ने इस अस्पताल को शुरू करने की योजना पर काम शुरू किया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ओपीडी चलाने के लिए भवन है। वहां सीएमएस के साथ ही कुछ स्टाफ भी मिले हैं। ऐसे में अस्पताल का संचालन शुरू कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed