फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Online monitoring of students of council schools will be done, progress card making has started.

Bhadohi News: परिषदीय स्कूलों के छात्रों की ऑनलाइन निगरानी होगी, प्रगति कार्ड बनना शुरू

Thu, 07 May 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Online monitoring of students of council schools will be done, progress card making has started.
ज्ञानपुर। जिले के 885 परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 1,30,000 छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक स्थिति अब ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। इसके लिए प्रेरणा पोर्टल पर प्रगति कार्ड बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

प्रगति कार्ड में कक्षा-कक्ष प्रक्रिया, गतिविधि, समूह कार्य, व्यक्तिगत कार्य, लिखित और मौखिक कार्य, नियमित टेस्ट में प्रदर्शन जैसी जानकारियां दर्ज होंगी। प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के छात्रों से उनकी अत्यधिक पसंद का भी ब्योरा लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस पहल से शिक्षक यह समझ सकेंगे कि छात्र को किस विषय या क्षेत्र में कठिनाई आ रही है। यदि शिक्षक का स्थानांतरण किसी अन्य स्कूल में होता है, तब भी उसे प्रत्येक छात्र के शैक्षणिक स्तर की जानकारी रहेगी, जिससे सुधारात्मक कार्य आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के शिक्षा विभाग ने बताया कि शिक्षकों को प्रगति कार्ड बनाने और प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारी और एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) अब छात्रों का आंकलन पोर्टल के माध्यम से करेंगे, जिससे कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article