फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Online game becomes a means of time pass in lockdown

लॉकडाउन में टाइम पास का जरिया बने ऑनलाइन गेम

Wed, 22 Apr 2020 06:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Online game becomes a means of time pass in lockdown
पुरानी बाजार ज्ञानपुर में लॉकडाउन में घर में कैरमबोर्ड खेलते मान्यु और प्रिया। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर (भदोही)। लॉकडाउन में समय पास करना किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। ऐसे में घर की चहारदीवारी के अंदर ही भरपूर खेलकूद और मौजमस्ती के साधन खोजे जा रहे हैं। इनडोर गेम लूडो, शतरंज के अलावा लैपटॉप और मोबाइल पर ऑनलाइन गेम लोगों की खास पसंद बन गए हैं। क्या बच्चे, क्या युवा और क्या वृद्ध। लॉकडाउन का टाइम पास करने के लिए ऑनलाइन गेम पर सभी जुटे पड़े हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर पटेलनगर के रुचि श्रीवास्तव, अंशी श्रीवास्तव कहते हैं कि इस समय पढ़ाई के बाद का समय पास करना कठिन हो गया है। ऐसे में मोबाइल गेम टाइम पास का अच्छा जरिया बन गए हैं। प्रोफेसर कॉलोनी की चौथी कक्षा की छात्रा इशिता पेंटिंग में मशगूल रहती हैं। कहती हैं कि अच्छी-अच्छी ड्राइंग बना रही हूं। वासुदेवपुरम कॉलोनी हुलासपुर मर्यादपट्टी के वासुदेव मिश्रा एमआर हैं। काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहने वाले मिश्रा को परिवार और बच्चों के लिए समय निकाल पाना काफी कठिन हो जाता है। इसको लेकर पत्नी और बच्चों की शिकायत भी रहती है। मगर, इस लॉकडाउन में उनके सारे गिले-शिकवे दूर हो गए। वह कहते हैं कि पत्नी दीप्ति, बेटी शुभी और बेटे सर्वज्ञ को भरपूर समय देने का मौका पहली बार मिला है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का पूरा समर्थन करते हुए वह कहते हैं कि इस सप्ताह पूरा समय घर की साफ-सफाई में गुजरा। उसके बाद बच्चों के साथ कैरम बोर्ड खेलकर छुट्टी का लुत्फ उठा रहा हूं। जीवन रहा तो परिवार, मित्र, संबंधी सभी रहेंगे। इसलिए हम सभी को इसका पालन करना चाहिए। पुरानी बाजार ज्ञानपुर के मान्यू श्रीवास्तव और प्रिया श्रीवास्तव भाई-बहन हैं। कहते हैं कि इनडोर गेम खेलकर समय पास किया जाता है। कैरम बोर्ड उनका मनपसंद खेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed