फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Online education gave relief amid the worry of medical studies

डॉक्टरी पढ़ाई की चिंता के बीच ऑनलाइन शिक्षा ने दी राहत

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Online education gave relief amid the worry of medical studies
यूक्रेन में डॉक्टरी की पढ़ाई करने गए छात्रों को वहां से लौटने के बाद अब भविष्य की चिंता सता रही है। अभिभावकों को भी बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। हालांकि जब से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हुई है, तब से डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को थोड़ी राहत मिली है। छात्रों का कहना है कि अब धीरे-धीरे वहां स्थिति सामान्य हो रही है तो उम्मीद है कि जल्द ही ऑफलाइन पढ़ाई भी शुरू होगी। जब पढ़ाई शुरू होगी तो शिक्षा पूर्ण करने के लिए वहां जरूर जाएंगे।
विज्ञापन

अभोली ब्लॉक के डॉ. सुभाष चंद्र के पुत्र वरुण बिंद यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान ही वह वहां से वापस आ गए। कहते हैं कि थर्ड सेमेस्टर का कोर्स पूरा होने में दो माह बचे थे, तभी युद्ध शुरू हो गया। जब यहां आए तो 15 दिन तक क्लास पूरी तरह से बंद थे। बाद में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। प्रतिदिन सुबह 11:30 से दोपहर एक बजे और अपराह्न 1:30 से तीन बजे तक ऑनलाइन कक्षा संचालित की जाती है। उन्होंने उन शिक्षकों को बधाई दी जो वहां तनावपूर्ण स्थिति के बीच रहकर ऑनलाइन क्लास संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति सामान्य नहीं हुई तब भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों जैसे पोलैंड, हंगरी आदि देशों में ट्रांसफर कराकर पढ़ाई पूरी की जाएगी। डॉक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि बच्चे के भविष्य को लेकर चिंता जरूर थी। अब ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। वहीं, नेवादा के शुभम दुबे यूक्रेन में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं। कहा कि ऑनलाइन क्लास चल रही है। स्थिति सामान्य होने पर वहां जाएंगे। शुभम के पिता सुरेश बताते हैं कि बेटा पढ़ रहा है, चिंता की बात नहीं है। जब ऑनलाइन क्लास बंद थी तब चिंता थी। वैसे जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed