फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One stop center ready, waiting for handover

वन स्टॉप सेंटर तैयार, हैंडओवर का इंतजार

Sat, 25 Dec 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
One stop center ready, waiting for handover
कलेक्ट्रेट परिसर में 48 लाख की लागत से वन स्टॉप सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। नए साल में भवन कार्यदायी संस्था प्रोबेशन विभाग को हैंडओवर करने की तैयारी कर रही है। इससे एक ही छत के नीचे पीड़ित और परेशान महिलाओं को सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

एसिड अटैक, दुष्कर्म और महिला उत्पीड़न के अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे त्वरित न्याय दिलाने और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शासन की ओर से वन स्टॉप सेंटर योजना शुरू की गई। इस सेंटर में महिलाओं को चिकित्सा, काउंसिलिंग, पुलिस, विविध सहायता एक ही छत के नीचे दी जानी है। वर्ष 2018 में शुरू हुई इस योजना के तहत सेंटर जिले में किराये के भवन में चलाया जा रहा है। मार्च 2020 में कलेक्ट्रेट परिसर के पश्चिम छोर पर जमीन चिह्नित होने पर 48 लाख की लागत से भवन बनना शुरू हुआ। डेढ़ साल के अंदर भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कनौजिया ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। वायरिंग का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि नये साल में भवन विभाग को हैंडओवर हो जाएगा। इससे भवन में सेंटर का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed