फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One named in the dispute in Dhaba, 80 unidentified sued

ढाबा में हुए विवाद में एक नामजद, 80 अज्ञात पर मुकदमा

Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
One named in the dispute in Dhaba, 80 unidentified sued
ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर स्थित ढाबा के संचालक मुकेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को एक नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है और अन्य लोगों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

ढाबा संचालक मुकेश पांडेय ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गोधना के सूफीनगर बाजार में ढाबा चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार की रात किसी बात को लेकर मैलौना के लोगों ने बड़ी संख्या में आकर विवाद कर लिया और दुर्व्यवहार करते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगे। इससे ढाबे में भगदड़ मच गई। मामला बिगड़ते देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हटाया। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। एक नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ऊंज पूजा कौर ने कहा कि शनिवार की घटना में एक नामजद और 80 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उक्त मामले में पुलिस सक्रिय है। बाजार में होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ज्ञात हो, नगर क्षेत्र से होकर पूर्वी और पश्चिमी सीमा की ओर बढ़ने वाले हाईवे पर ओवरब्रिज, अंडरपास की संख्या अधिक होने से होटल, ढाबा संचालक सूफीनगर बाजार के आसपास ढाबा खोल लिए हैं। जहां आसपास के मनबढ़ आए दिन विवाद करते हैं। डीघ ब्लॉक के सरायजगदीश ग्रामसभा से सटे गोधना ग्रामसभा की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर ऐसे लोग किराया वसूलते हैं जो पुलिस के भी खास माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed