फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One million stolen including jewelery by breaking the lock

ताला तोड़कर आभूषण सहित दस लाख की चोरी

Wed, 30 Mar 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
One million stolen including jewelery by breaking the lock
कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में तीन महीने से बंद एक घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर अंदर के पांच कमरों का ताला तोड़कर आभूषण सहित करीब 10 लाख रुपये मूल्य का सामान उठा ले गए। पीड़ित परिवार के लोग मुंबई में रहते हैं। 21 मई को परिवार में शादी है। उसी की तैयारी के लिए सोमवार की शाम घर आए तो चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने मामले की जानकारी कोइरौना पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में बंद घर में चोरी की दो साल के भीतर यह चौथी घटना है।
विज्ञापन

बनकट गांव निवासी गोविंद मुरारी तिवारी का परिवार मुंबई में रहता है। उनकी पत्नी ज्ञानदेवी ही यहां रहती थीं। तीन माह पहले वह भी मुंबई चली गईं। ऐसे में घर के अंदर पांच कमरों और मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया गया। गोविंद मुरारी के अनुसार 21 मई को छोटे पुत्र की शादी है। शादी की तैयारी के लिए पत्नी ज्ञानदेवी के साथ मुंबई से घर आए। दरवाजे पर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा देख सन्न रह गए। अंदर गए तो पांच कमरों का भी ताला तोड़कर चोर उठा ले गए थे। सामान इधर-उधर बिखरे पड़े मिले। उन्होंने बताया कि आलमारी, लोहे के बाक्स, अटैची में सामान रखे गए थे। उसका ताला तोड़कर चोर सामान निकाल ले गए। पीड़ित के अनुसार आभूषण आदि मिलाकर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि दो पुत्रों की शादी में बने आभूषण सोने की हार, बिछिया, कंगन, अंगूठी, पैजनी सहित साढ़े तीन किलो चांदी के आभूषण, पीतल के बर्तन, घर के अन्य जरूरी सामान चोर उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed