फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One died due to cold

आसमान में छाए बादल, गलन में इजाफा

Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
One died due to cold
ज्ञानपुर। कड़ाके की ठंड के बीच बुधवार को मौसम ने फिर पलटी मारी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से गलन में इजाफा हो गया जबकि बारिश की आशंका को लेकर किसान परेशान हो गए हैं। गलन बढ़ने से लोग अलाव के सहारे दिन गुजार रहे हैं। ठंड लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अब तक जिले में 20 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

करीब एक पखवारे से पड़ रही ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। कोहरे और गलन से लोग पहले से ही परेशान थे, बुधवार को आसमान में बादलों के दस्तक से ठंड में और इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों का मानना है कि बारिश के साथ हवा के झोंके तिलहन फसल के लिए नुकसानदेह है। ठंड से औराई के नवादा गांव निवासी गोपीनाथ पांडेय (55) की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि बुधवार को दोपहर उनकी तबियत खराब हुई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भी रह चके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed