फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One died and many injured in magic vehicle turned after attending the funeral in Bhadohi

भदोही: शवयात्रा में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरा मैजिक पलटा, एक की मौत, 15 घायल 

Mon, 27 Sep 2021 12:27 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
One died and many injured in magic vehicle turned after attending the funeral in Bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के आशापुर डिहवा के समीप औराई-भदोही मार्ग पर रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे शवयात्रा में शामिल एक मैजिक पलट गई। इस हादसे में मैजिक सवार रामेश्वर चौहान(43) की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तीन की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


चौरी थाना क्षेत्र के भाला गांव निवासी उमाशंकर चौहान(85) की रविवार की सुबह मौत हो गई थी। गांव के लोग एक मैजिक पर शव रखकर दाह संस्कार के लिए भोगाव गंगा घाट जा रहे थे। जैसे ही मैजिक वाहन औराई कोतवाली क्षेत्र के आशापुर डिहवा के पास औराई-भदोही मार्ग पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहा दूसरा मैजिक गड्ढा बचाने के चक्कर में आगे वाले मैजिक से टकरा गया।
विज्ञापन


वाराणसी ले जाते समय हो गई मौत
इससे आगे वाला मैजिक पलट गया। हादसे में रामेश्वर चौहान(43) सहित 15 लोग घायल हो गए। रामेश्वर की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ले जाया जा रहा कि रास्ते में मौत हो गई। घायल कन्हैया चौहान(65), कुंजी चौहान(55), सुदामा(70), चिंता चौहान(45) सांवरे चौहान(50), रणजीत, भाई राम, सजावल, रमाशंकर सहित अन्य को भदोही अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कन्हैया, सांवरे चौहान सहित तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने रामेश्वर के पुत्र राहुल की तहरीर पर अज्ञात मैजिक चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed