फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One dengue victim found in the district, number reaches eight

Bhadohi News: जिले में मिला एक डेंगू पीड़ित, संख्या हुई आठ

Tue, 07 Oct 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
One dengue victim found in the district, number reaches eight
घोसिया (भदोही)। जिले में सोमवार को एक नया डेंगू पीड़ित मिला। इससे जनपद में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर आठ पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित के घर पहुंचकर आसपास भी दवा का छिड़काव किया। व्यक्ति को बुखार आ रहा था। औराई सीएचसी पर दवा लेने गया तो वहां डॉक्टर ने सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए भदोही सीएचसी भेजा। वहां जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुईं। इस साल जिले में अब तक आठ डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इसमें चार मरीज जिले के बाहर निवास करते हैं। यहां का सिर्फ पता है। बीते साल सितंबर माह तक 35 डेंगू मरीज मिले थे। अक्तूबर में पांच यानी कुल 40 मरीज मिले थे। इस साल अक्तूबर का पहला सप्ताह बीत गया। अब तक केवल आठ मरीज मिले हैं। विभिन्न जागरूकता स्वास्थ्य कार्यक्रम का असर है कि डेंगू मरीजों का ग्राफ कम हुआ है। वैसे ही अब ठंड की आमद पड़ने लगी है। इससे अब मरीजों की संख्या और कम होगी। बीमारी से बचाव के लिए निरंतर अभियान चलाया जाता है। इसका असर है कि डेंगू का ग्राफ तेजी से गिरा है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि एक व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। मरीज स्वस्थ है। अब तक कुल आठ डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें से चार मरीज जिले से बाहर के हैं। यहां का सिर्फ उनका पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed