{"_id":"623a17c744fc412ee54afdbd","slug":"one-crore-will-give-momentum-to-organic-farming-bhadohi-news-vns6444116145","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ से जैविक खेती को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ से जैविक खेती को मिलेगी गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा से सटे जिले के डीघ और औराई ब्लॉक के कुल 47 गांवों में नमामि गंगे परियोजना के तहत जैविक खेती को पंख लगेंगे। इसके लिए शासन ने करीब एक करोड़ रुपये जारी कर दिया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए कृषि विभाग ने 1500 किसानों के खातों में पांच-पांच हजार की दर से 75 लाख भेज दिया है, जबकि 25 मार्च को 500 अन्य किसानों के खाते में भी धनराशि भेजी जाएगी।
गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने के लिए सरकार जैविक खेती पर जोर दे रही है। इसके लिए वर्ष 2020 में केंद्र सरकार ने नमामि गंगे योजना शुरू की। इसके तहत जिले के औराई और डीघ ब्लॉक के गंगा से सटे 47 गांवों को चिह्नित कर 4700 हेक्टेयर में जैविक खेती का लक्ष्य तय किया गया। इसके लिए 11 हजार 500 किसानों का चयन किया गया। जिसमें पांच हजार से अधिक किसानों ने जरूरी उपकरण की खरीदारी भी कर ली, लेकिन कोरोना संक्रमण के दौरान बजट नहीं मिलने से उम्मीद के हिसाब से शुरूआत नहीं हो सकी। पहले चरण में करीब 50 लाख रुपये ही मिले थे। इसके चलते एक हजार किसानों को ही पैसा मिल सका। करीब एक साल से बजट के अभाव में योजना से जुड़े काम कच्छप गति से चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव खत्म होने पर 11 मार्च को शासन ने योजना में एक करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को भेज दी। वित्तीय वर्ष 2021-22 की समाप्ति को देखते हुए विभाग ने 1500 किसानों के खातों में पांच-पांच हजार की दर से 75 लाख भेज दिया है, जबकि 25 मार्च तक अन्य 500 किसानों के खाते में भी धनराशि भेजने की तैयारी है। अब भी दो हजार से अधिक किसानों को पैसे के लिए इंतजार करना होगा। उप निदेशक कृषि अरविंद सिंह का कहना है कि नमामि गंगे योजना में एक करोड़ रुपये 11 मार्च को मिले हैं। इसमें से 75 लाख रुपये 1500 किसानों को भेज दिए गए हैं। अन्य किसानों के लिए और धनराशि की मांग की गई है।