फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One composite school will become inter college, six will become model

एक कंपोजिट स्कूल बनेगा इंटर कॉलेज, छह बनेंगे मॉडल

Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
One composite school will become inter college, six will become model
जिले में एक परिषदीय कंपोजिट विद्यालय को इंटर कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किया जाएगा। इसके अलावा सभी छह ब्लॉकों में एक-एक हाईटेक मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। इस संबंध में शासन स्तर से पत्र आने पर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर स्कूल चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गई है। इंटर कॉलेज बनने से चयनित विद्यालय वाले क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं, हर ब्लॉक में एक-एक मॉडल स्कूल बनने से शिक्षा के स्तर में सुधार होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें से 500 से अधिक प्राथमिक, 226 पूर्व माध्यमिक और 176 से अधिक कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें से 500 से अधिक स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कक्षा कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, पार्क, झूले आदि की व्यवस्था भी कर ली गई है। अब नई कार्ययोजना के तहत जिले में संचालित 176 कंपोजिट विद्यालयों में से एक का चयन इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए किया जाएगा। इसके लिए ऐसे स्कूल का चयन होगा, जिसका भवन जर्जर और जीर्णशीर्ण स्थिति में हो, ताकि उपलब्ध फंड से वहां नए विद्यालय भवन का निर्माण हो सके। इसके लिए स्कूल का क्षेत्रफल 16 हजार वर्गमीटर होना चाहिए। चयनित स्कूल में कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं चलेंगी। इसमें लगभग 800 बच्चों को एक साथ पढ़ाने की सुविधा के साथ ही अध्यापकों के लिए अलग स्टाफ रूम और प्रधानाध्यापक रूम व साइंस लैब भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी छह ब्लॉकों में संचालित कंपोजिट स्कूलों में से एक-एक का चयन हाईटेक मॉडल स्कूल के रूप में किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इन स्कूलों को अभ्युदय संविलियन स्कूल नाम दिया जाएगा। यहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई होगी। यहां पांच कक्ष डाइनिंग हॉल, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष और साइंस लैब के होंगे। पूरे स्कूल भवन को इको फ्रेंडली बनाया जाएगा। शौचालय पर्यावरण के अनुकूल और पानी की बचत को ध्यान में रखते हुए उच्चीकृत होंगे। बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड व पार्किंग स्थल समेत पेड़, पौधे और हरियाली का ध्यान रखा जाएगा। न्यूनतम तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले स्कूलों को ही मॉडल स्कूल के तहत विकसित कराया जाएगा। जहां 250 विद्यार्थी एक साथ शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। प्रभारी बीएसए रमाकांत सिंह का कहना है कि शासन स्तर से इंटर कॉलेज और मॉडल स्कूल के चयन लिए चयन कर प्रस्ताव मांगा गया है। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर मानक के अनुरूप कंपोजिट स्कूलों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची मिलते ही शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed