{"_id":"607842988ebc3e591d01425e","slug":"one-aro-killed-before-polling-two-health-deteriorated-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पंचायत चुनावः भदोही में मतदान से पूर्व एक एआरओ की मौत, दो की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पंचायत चुनावः भदोही में मतदान से पूर्व एक एआरओ की मौत, दो की तबीयत बिगड़ी
Thu, 15 Apr 2021 07:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:11 PM IST
सार
- सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, इलाज के लिए जाते समय रास्ते में तोड़ दिया दम
- प्रशासनिक अफसरों में खलबली, ड्यूटी पर भेजे गए आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही में पंचायत चुनाव की ड्यूटी करते समय बुधवार की रात औराई के जाठी न्याय पंचायत के सहायक निर्वाचन अधिकारी की मौत हो गई। जबकि दो मतदान कर्मियों की तबीयत अचानक खराब हो गई। खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई। इसके बाद तीन आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को ड्यूटी पर भेजा गया।
कोरोना संक्रमण काल में पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। चुनाव सकुशल कराने के लिए छह आरओ और 80 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है जबकि 15 से अधिक आरक्षित हैं। इसके अलावा जाठी न्याय पंचायत के एआरओ अपर सांख्यिकी अधिकारी शिव कुमार (53) बुधवार की सुबह से शाम तक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इंटर कॉलेज औराई से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। उसके बाद वह अपने ज्ञानपुर स्थित आवास पर आए तो उनकी तबीयत खराब हो गई।
फोन से उन्होंने इसकी सूचना गृह जनपद जौनपुर परिवार वालों को दिया। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार वालों के अनुसार शिवकुमार को सांस लेने में कठिनाई थी। आशंका जताई जा रही है कि वह कोरोना संक्रमित थे, लेकिन जांच न होने से यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसी तरह अमवामाफी के एआरओ अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग उमेश कुमार सिंह और रामापुर के एआरओ वरिष्ठ सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी रमेश चंद्र प्रजापति की अचानक तबीयत खराब हो गई।

दोनों अफसर प्रशासन से छुट्टी लेकर घर में उपचार करा रहे हैं। एक एआरओ की मौत और दो की तबीयत खराब होने से उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर संबंधित न्याय पंचायतों में आरक्षित एआरओ को भेजा गया।
पंचायत चुनाव में नामांकन से लेकर पोलिंग पार्टी रवाना होने तक दोनों स्थलों पर एक दिन भी सैनिटाइजिंग नहीं कराई गई। औराई के पॉलिटेक्निक कॉलेज के 16 प्रवक्ता और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। इसमें अब तक पांच कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।