फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One and a half thousand beneficiaries will get the key today

डेढ़ हजार लाभार्थियों को आज मिलेगी चाभी

Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
One and a half thousand beneficiaries will get the key today
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लखनऊ में एक साथ 75000 शहरी आवास लाभार्थियों चाबी प्रदान करेंगे। भदोही जिले से भी कुल डेढ़ हजार लाभार्थी लाभान्वित होंगे। निकाय सभागारों में लाभार्थियों के साथ निकाय कर्मचारी ऑनलाइन प्रसारण देखेंगे।
विज्ञापन

डूडा अधिकारी एसके मेहरोत्रा ने बताया कि लाभार्थियों की सूची लखनऊ कार्यालय को भेज कर ऑनलाइन प्रसारण को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की शहरी आवास योजना नि:शुल्क है। नगर पालिका, नगर पंचायतों की संस्तुति पर पात्र महिला-पुरुष आवेदकों का विभागीय सत्यापन कराकर खाते में ढाई लाख की दर से आवास की धनराशि हस्तांतरित कराई जाती है। अब तक 26865 लाभार्थियों में से प्रथम किश्त 2594 लाभार्थी, दूसरी किश्त 21780 लाभार्थी और तृतीय किश्त के रुप में 10798 लाभार्थी के खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। भूमि विवाद और आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर में आई त्रुटियों के मामले में सुधार कार्य निकाय वार कराने में कर्मचारी लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed