{"_id":"6173082541aa362aaa5505f8","slug":"on-one-side-the-vedic-mantras-resonate-and-on-the-other-side-the-marriage-is-accepted-bhadohi-news-vns6187156102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ गूंजे वैदिक मंत्र तो दूसरी तरफ निकाह कुबूल है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ गूंजे वैदिक मंत्र तो दूसरी तरफ निकाह कुबूल है
विज्ञापन
केएनपीजी कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हमसफर संग सेल्फी लेती प्रीती। संवाद
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रशासन ने शुक्रवार को जिले के गरीब युवक-युवतियों की शादी कराई। इनमें हिदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के जोड़े शामिल हुए। एक ही पंडाल में वैदिक मंत्र गूंजे और‘निकाह कुबूल है’ की गूंज सुनाई दे रही थी।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सामूहिक विवाह योजना में 100 जोड़े एक दूजे हो गए। धार्मिक रीति रिवाज से 98 हिंदू और दो मुस्लिम जोड़ों की शादी कराई गई। प्रशासन की ओर से सभी को उपहार दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भाष्कर, रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद वैदिक रीति रिवाज से 98 हिंदू जोड़ों की शादी हुई और दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। धार्मिक पूजा, जयमाल, सिंदूरदान और सात फेरों की रस्म अदा की गई। तीन अनाथ युवती का कन्यादान सांसद ने किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से उपहार दिया गया। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने बताया कि सभी जोड़ों को उपहार दिया गया।
गृहस्थी का दिया गया सामान
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिन युवक-युवतियों की शादी हुई उन्हें गृहस्थी का सामान भी दिया गया। इसमें 35 हजार का स्वीकृति पत्र, 10 हजार के गृहस्थी का सामान। जिसमें वर पक्ष को बर्तन का सेट, एक मोबाइल, चुनरी, साड़ी शादी के लिए एक सेट, वधु के लिए तीन सेट साड़ी, तीन लीटर का प्रेशर कूकर, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी की बीछिया, एक बड़ा कलश शामिल रहा।