फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old man killed, six injured in road accident

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, छह घायल

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Old man killed, six injured in road accident
घोसिया/अभोली। बृहस्पतिवार को सड़क हादसों में वृद्ध की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के गुआली गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर पर शादी का सामान लादकर ले आते समय गिर जाने से मुन्नर गौतम (57) ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि गुआली बाजार स्थित एक दुकान से शादी का सामान ट्रैक्टर पर लादकर मुन्नर घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में रस्सी टूटने के कारण वह सड़क पर सिर के बल गिर गए। दूसरी दुर्घटना औराई थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित घोसिया स्टेट बैंक के सामने हुई। अल्तापुर-मड़ियाहूं जौनपुर निवासी अरूण कुमार यादव (25), शिवम यादव (28) निवासी कोठारी-मछलीशहर जौनपुर बाइक समेत लोहे के डिवाइडर से टकराकर बुधवार की रात लगभग दो बजे घायल हो गए। दोनों बाइक से प्रयागराज हास्टल चौराहे जा रहे थे। जानकारी पर लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि सुबह साइकिल सवार व्यक्ति की मौत उसी स्थान पर हुई थी। तीसरी दुर्घटना मोढ़ चौकी अंतर्गत सियरहा नईबस्ती के पास हुई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में संगीता देवी (28), कृष्णा (22) निवासी आंबेडकर नगर-सुरियावां, सुभाष (52), शैलेश (30) निवासी भोरीमहजूदा घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed