फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old man arrested for murdering wife

पत्नी का हत्यारोपी वृद्ध गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Old man arrested for murdering wife
दुर्गागंज। शराब के नशे में पत्नी को पीटकर मारने वाले हत्यारोपी पति बनवारी वनवासी निवासी बरबसपुर को पुलिस ने शनिवार को सराय कंसराय से गिरफ्तार कर लिया। कड़ी सुरक्षा में उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब आठ बजे बरबसपुर निवासी बनवारी वनवासी पत्नी मुलेमा (60) के साथ हरदुआ बाजार गए हुए थे। वहां से लौटते समय शराब के नशे में किसी बात को लेकर बनवारी ने मुलेमा को मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आनन-फानन में सुरियावां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मुलेमा की मौत हो गई। मृतक के बेटे राजेश बनवासी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। शनिवार को भागने की फिराक में बनवारी सराय कंसराय स्टेशन पर पहुंचा। मुखबीर की सूचना पर दुर्गागंज थाने के उप निरीक्षक अखिलेश कुमार ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed