फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers took samples of milk, pedas

अधिकारियों ने लिया दूध, पेड़े का सैंपल

Thu, 25 Feb 2021 05:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Officers took samples of milk, pedas
ज्ञानपुर। होली पर्व के नजदीक आने पर जिले का फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट सक्रिया हो गया है। इसी के मद्देनजर फूड डिपार्टमेंट की ओर रोजाना जिले के प्रमुख बाजारों में स्थित खाद्य पदार्थों की दुकानों से फूड प्रोडक्ट्स के सैंपल लेना तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी के नेतृत्व में भदोही नगर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान विपिन चंद्र मिश्रा, जितेंद्र यादव, संजय यादव की दुकान से दूध का सैंपल जबकि सुरियावां चौराहा स्थित विशाल कुमार की दुकान में पेड़े का नमूना लिया गया। अधिकारियों के पहुंचने पर दोनों बाजारों में दुकानदार दुकानें बंद कर भागने लगे। टीम को जो भी दुकानदार मौके पर मिला उसका सैंपल ले लिया ।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि लिए गए सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा जिसके बाद रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । पूर्व में लिए गए फूड प्रोडक्ट्स की सैंपल जांच रिपोर्ट आने के बाद लगभग डेढ़ सौ से अधिक नमूने फेल मिले। संबंधित दुुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है और कई दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराकर विभिन्न न्यायालयों में उनकी पेशी भी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ ने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर गोदाम में आटा, तेल, बेसन, पापड़, चिप्स, मसाला, तरह-तरह के खाद्य तेल में मिलावट और असली-नकली की पहचान ग्राहकों में न होने से पूरी कीमत देकर संदिग्ध सामानों की खरीदारी करना उनकी विवशता होती है। लेकिन अब दूध, पनीर, छेना, रेडीमेड मिठाइयों पर विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। इस दौरान फूड डिपार्टमेंट की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद वर्मा, जेपी गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed