फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers should remove the shortcomings of polling stations

मतदान केंद्रों की कमियां दूर कराएं अफसर

Sun, 16 Jan 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Officers should remove the shortcomings of polling stations
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में जानकारी देकर कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों एसडीएम, तहसीलदार संग अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर खामियां हैं, उन्हें हर हाल में एक सप्ताह में दूर कराएं। उन्होंने आगाह किया कि निर्वाचन कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी जिला नहीं छोड़ेगा। सभी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी भी अपने कार्यालयाध्यक्ष की अनुमति के बगैर जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया कि इस निर्देश का कड़ाई से पालन हो। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने बीएसए और डीपीआरओ को निर्देश दिया कि जिन स्कूलों में बूथ बनाए गए हैं, वहां पर समुचित पेयजल, बिजली, शौचालय आदि के पूर्ण करा लिया जाएं। जहां बिजली के कनेक्शन न हों, विद्युत निगम से समन्वय स्थापित कर सही कराएं। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से नगर क्षेत्र के बूथों का फीडबैक लिया। डीपीआरओ से कहा कि 10 फरवरी तक विद्यालयों में मतदाता जागरूकता विषयक पेंटिंग का कार्य अवश्य पूर्ण करा लें। अधिशासी अधिकारी ज्ञानपुर से कहा कि गेस्ट हाउस ज्ञानपुर के इंटरलॉकिंग का कार्य अनिवार्य रूप से अविलंब कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी शिकायत टोल फ्री नंबर 1950, निर्वाचन कंट्रोल रूम नंबर 05414-251870 और सी-विजिल एप पर की जा सकती है। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed