{"_id":"62114010a3417f626c61ca1c","slug":"officers-should-conduct-transparent-and-fair-elections-bhadohi-news-vns639457420","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराएं अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराएं अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सामान्य प्रेक्षक डॉ. मोहन लाल, डॉ. टीजी विनय, पुलिस प्रेक्षक डी रविशंकर और जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारियों में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें अलग-अलग टीमों के नोडल अधिकारियों ने अब तक की प्रगति रिपोर्ट दी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1375 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 121 बूथ संवेदनशील है। इन बूथों से संबंधित 192 संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति पर 54 वॉल राइटिंग, 2606 पोस्टर, 2745 बैनर, 755 अन्य सहित कुल 6160 कार्रवाई की गई है। प्रशिक्षण नोडल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कुल 9424 पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि 15 फरवरी से दूसरा प्रशिक्षण शुरू किया गया है। ईवीएम एवं वीवीपैट नोडल चकबंदी अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव के लिए 1606 बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट और 1962 वीवीपैट की व्यवस्था की गई है। उप निदेशक कृषि अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के बूथों पर रवानगी के दौरान दी जाने वाली बैग तैयार की जा चुकी है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल के इंचार्ज वरिष्ठ कोषाधिकारी धर्मेंद्र पति त्रिपाठी ने बताया कि कई टीमें गठित की गई हैं। डिप्टी सीएमओ अमित दुबे ने वैक्सीनेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। मतदाता जागरूकता को लेकर चल रहे कार्यों के बारे में भी प्रेक्षकों को जानकारी दी गई। पुलिस प्रेक्षक ने अधिकारियों को टीम भावना एवं आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन कार्य में जुटने के लिए कहा। प्रेक्षक औराई डॉ. टीजी विनय ने कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।