{"_id":"62265a2cd2ec036d79719986","slug":"officers-inspected-the-booths-gave-instructions-bhadohi-news-vns6421728119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों ने बूथों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों ने बूथों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में आखिरी चरण में मतदान सकुशल और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को प्रेक्षक अंजू चौधरी, डॉ. टीजी विनय, डॉ. मोहन लाल यादव ने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों और पीठासीन अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिया। अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल के जवान निगहबानी करते रहे। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
सोमवार को सुबह ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे, वहीं सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद रहने को कहा। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। आगाह किया कि इसमें किसी भी प्रकार कि शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में आयोग से नियुक्त प्रेक्षक भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहे। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सरपतहां, विरोजपुर, भुड़की, इटहरा, सेमराध आदि स्थानों पर बूथों का जायजा लिया। सरोई बूथ पर प्रेक्षक डॉ. मोहनलाल ने मतदान केंद्र का जायजा लिया।