फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers and honorables adopted 92 schools

92 स्कूलों को अफसरों और माननीयों ने लिया गोद

Sun, 29 Aug 2021 05:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Officers and honorables adopted 92 schools
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर से असंतृप्त 92 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों को अधिकारियों, विधायकों और ब्लॉक प्रमुखों ने गोद लिया है। अब इनकी निगरानी वह खुद करेंगे। सप्ताह में एक दिन स्कूल में पठन-पाठन की स्थिति भी देखेंगे। इससे व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कान्वेंट की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदली जा रही है। इसके लिए केंद्र और राज्य वित्त की धनराशि से विद्यालयों में टाइलीकरण, आधुनिक शौचालय सहित 16 कार्य कराये जा रहे हैं। अब 16 पैरामीटर की जगह 19 पैरामीटर निर्धारित किया गया है। गुजरे तीन साल में 892 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों में करीब 250 का कायाकल्प बदला जा रहा है। इसमें 100 स्कूलों में सभी कार्य पूर्ण हेे चुके हैं, लेकिन अधिकतर में अभी 19 पैरामीटर पर काम नहीं हो सके। जिसे पूर्ण कराने के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी, एडीएम, एसडीएम सहित 70 से अधिक अधिकारी संग दो विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और सभी छह ब्लॉक प्रमुखों ने 92 स्कूलों को गोद लिया। जिन स्कूलों को वह गोद लिए हैं वहां होने वाले कार्यों की निगरानी करेंगे साथ ही पठन-पाठन पर भी नजर रखेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कंपोजिट विद्यालय बैराखास को डीएम आर्यका अखौरी, प्राथमिक विद्यालय प्रयागपुर को जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और चौगना को भदोही विधायक ने गोद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed