फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   nyaayik kaary se virat rah adhivaktaon ne kee naarebaajee

न्यायिक कार्य से विरत रह अधिवक्ताओं ने की नारेबाजी

Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
nyaayik kaary se virat rah adhivaktaon ne kee naarebaajee
ज्ञानपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डिबाए) के अध्यक्ष सूर्यदत्त पांडेय के मुकदमा दर्ज होने के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जब तक फर्जी मुकदमा वापस नहीं होगा, तब तक वहे चुप नहीं बैठेंगे। सुबह साढ़े सात बजे न्यायालय परिसर के बाहर डिबाए उपाध्यक्ष राम श्रृंगार और महासचिव जितेंद्र कुमार आनंद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें वन विभाग के अधिकारियों की ओर से अध्यक्ष पर मनमाने ढंग से मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुलाबी हथिनी के मामले में साजिश के तहत अध्यक्ष पर केस दर्ज किया गया, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में न्यायिक कार्य से विरत रहने, मुकदमा निरस्त करने और वन विभाग के अधिकारियों के सामूहिक रूप से माफी मांगने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी और प्रदर्शन करते रहे। उनका कहना था कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह बुधवार को सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में आनंद शुक्ला, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, हंसाराम शुक्ला, अरुण कुमार ओझा, वरुण कुमार दूबे, वंश नारायण पांडेय, विमलेश कुमार विश्वकर्मा, आलोक कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed