फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NSUI Signature Campaign

एनएसयूआई का हस्ताक्षर अभियान

Wed, 14 Jul 2021 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
NSUI Signature Campaign
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान अभियान का शुभारंभ केएनपीजी के मुख्य द्वार पर मुख्य अतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष माबूद खान ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले दिनों में युवाओं की एकजुटता केंद्र और प्रदेश सरकार को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी के सचिव राजेंद्र कुमार दूबे राजन ने कहा कि महंगाई का 70 फीसदी असर छात्र छात्राओं पर पड़ा है। जबकि अभिभावक महंगाई से ना तो बच्चों की स्कूल फीस भर पा रहे हैं और न ही शिक्षा पर होने वाले अन्य खर्चों को वहन करने की हिम्मत जुटा पा रहे हैं। मौजूदा समय में गरीब, किसान व मध्यमवर्गीय परिवारों से जुड़े होनहार छात्र मझधार में फंसे हैं।
विज्ञापन

वही एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आनंद मौर्य ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की जनता बीते 2 वर्षों से केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रही है। कहा कि व्यवस्था को सुधारने के नाम पर सरकार सिर्फ खोखले दावे कर रही है। इस अवसर पर सुरेश चंद्र उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, दुर्गेश, अभिषेक, अंबुज तिवारी, हेमंत तिवारी, अमित, गौरव, वैभव मिश्रा, विमल, अजय दूबे और राहुल उपाध्याय सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed