फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now surgery service will start at three CHCs too

तीन सीएचसी पर भी अब सर्जरी सेवा होगी शुरू

Sat, 21 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now surgery service will start at three CHCs too
ज्ञानपुर। कालीन नगरी के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जल्द ही सर्जरी सेवा की शुरुआत हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने दो चिकित्सकों की तैनाती भी कर दी है। हार्निया, हाइड्रोसील जैसे आपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में दो जिला स्तरीय अस्पताल संग छह सीएचसी और 15 पीएचसी हैं। इन पर हजारों की संख्या में मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, सीएचसी औराई और डीघ में पहले से ही सर्जरी की सेवा शुरू हो गई थी, लेकिन अब भदोही, सुरियावां और गोपीगंज में भी शुरू होगी। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार दुबे ने बताया कि माह के अंत तक सर्जरी की शुरूआत कर दी जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि ने बताया कि हाइड्रोसील और हार्निया ऑपरेशन की सुविधा होगी। इसके लिए दो डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं। दोनों चिकित्सक केंद्रों पर जाकर सर्जरी करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में 13 हजार 456 सीजर हुए। इसमें हाइड्रोसील के 8756, हार्निया के 3568 शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चयनित तीनों सीएचसी पर प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज आते हैं जो हार्निया और हाइड्रोसील से जुड़े परामर्श लेते हैं। सुविधा न होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय जाना होता है, लेकिन अब उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed