फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ... now roadways bus will go from Bhadohi to Lucknow via Varanasi

...अब भदोही से वाराणसी होते हुए लखनऊ तक जाएगी रोडवेज बस

Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
... now roadways bus will go from Bhadohi to Lucknow via Varanasi
ज्ञानपुर। करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से बने भदोही के जमुनीपुर रोडवेज स्टैंड में अब नियमित बसें मिलेंगी। साथ ही भदोही से वाराणसी, जौनपुर होते हुए सीधे लखनऊ तक बस जाएगी। बृहस्पतिवार को यहां से कैंट डिपो की एक बस को परिवहन निगम ने रवाना किया। ज्ञानपुर बस स्टैंड से प्रयागराज और भदोही से ज्ञानपुर होते हुए प्रयागराज जाने के लिए पांच और बसों के परमिट की मांग की गई है। आगामी दिनों में यहां से भी बसों का संचालन होगा। इसका लाभ हजारों यात्रियों को मिलेगा। परिवहन निगम के अधिकारियों की मानें तो अब प्रतिदिन एक बस भदोही से लखनऊ तक चलेगी। प्रतिदिन सुबह छह बजे चलने वाली कैंट डिपो की यह बस औराई, कछवां रुकते हुए कैंट डिपो पहुंचेगी। कुछ देर ठहराव लेकर चालक-परिचालक जौनपुर-लखनऊ के लिए रवाना होंगे। शासन से परमिट मिलने पर तीन और बसे भदोही स्टेशन के नाम आवंटित हो जाएंगी और सिविल लाइन-प्रयागराज की दो बसें ज्ञानपुर स्टेशन से चलने लगेंगी। एआरएम कैंट-वाराणसी महेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यात्रियों की मांग पर रोडवेज बस की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। निजी बस ऑपरेटरों ने व्यवधान न डाला तो आने वाले समय में रोडवेज की सुविधा में और बढ़ोत्तरी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed