{"_id":"8d30a74ec34807b999d8ed65f0393397","slug":"now-on-the-table-will-be-a-complaint-salvage-operations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एक पटल पर होगी शिकायत, निस्तारण कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एक पटल पर होगी शिकायत, निस्तारण कार्रवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पटल पर जन शिकायतें सुननें और निस्तारण सुविधा की व्यवस्था की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। यह कार्यक्रम शासन की शिकायत निस्तारण वाले सर्वोच्च प्राथमिकता में एक है।
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय, सीडीओ आरपी मिश्र, सीएमओ डॉ. डीके सोनकर, डीएसओ संतोष निरंजन समेत जिला स्तरीय अधिकारियों को ई-डिस्ट्रिक्ट जनपद प्रभारी आशुतोष कुमार ने सिस्टम की जानकारी दी।
बताया कि वर्तमान में जनसमस्या निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, तहसील दिवस, समाधान दिवस, जनसुविधा केंद्र, लोकवाणी आदि माध्यम से आते हैं।
विज्ञापन
साथ अन्य माध्यम से निस्तारण के लिए आवेदन आते हैं। निस्तारण पटल अलग-अलग होने से आमजन सूचनाओं से अवगत नहीं हो पाते।
इससे अधिकांश शिकायतें निस्तारित नहीं होती या निस्तारण में समय अधिक लगता है। प्रशिक्षण में बताया कि इन समस्याओं से निजात के लिए प्रभावी शिकायत प्रबंधन, निवारण के लिए आईजीआरएस सिस्टम लागू किया जा रहा है। सीडीओ ने इसके तमाम बिंदुओं पर जानकारी दी।
बताया कि व्यवस्था से नागरिकों, विभाग कार्यालयों में सरलता से संवाद होगा। नागरिक किसी समय शिकायत दर्ज करा सकेगे, इस व्यवस्था के जरिए न्याय भी पाएंगे।
बताया कि केंद्र, प्रदेश समेत विभिन्न माध्यमों के संदर्भो को समन्वित, एकीकृत किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि व्यवस्था समीक्षा और निगरानी लोक शिकायत अनुभाग-5 मुख्यमंत्री कार्यालय से होगी।
इसका मुख्य उद़देश्य पारदर्शिता लाना,प्राप्त शिकायतों को एक प्लेटफार्म पर निस्तारित करना। इस मौके पर एडीएम हरीलाल यादव, एसडीएम विपिन कुमार, सीओ एसएस पांडेय, अयोध्या प्रसाद, डॉ. आरबी मौर्य, एसओ विनोद दुबे समेत समस्त प्रशासनिक, राजस्व अधिकारी, कंप्यूटर आपरेटर आदि मौजूद रहे।