{"_id":"6758a0d6e60247a3990bae14","slug":"now-lab-arrangements-will-start-in-100-beds-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-119944-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अब सौ शय्या में शुरू होगी लैब की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अब सौ शय्या में शुरू होगी लैब की व्यवस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिले के सौ शय्या अस्पताल में अब लैब जांच की भी सुविधा भी मिलेगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसको लेकर कवायद शुरू कर दिया गया है।
लैब में दो पैथोलॉजिस्ट और एक एलटी की तैनाती की जाएगी। अब तक जिला अस्पताल में लैब होने के कारण यहां अतिरिक्त दबाव है।
सौ शय्या में भी लैब जांच की सुविधा मिलने पर जिला अस्पताल के लैब से कुछ हद तक दबाव कम होगा। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में हर दिन 900 से 1000 की ओपीडी होती है।
वहीं सौ शय्या में ओपीडी की संख्या 300 से 400 मरीजों की है। सौ शय्या में लैब जांच न होने के कारण जिला अस्पताल में हर दिन 1200 से 1300 लोगों की खून इत्यादि की जांच की जाती है। कई बार लोगों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
हालांकि इसको लेकर अस्पताल प्रशासन ने मोबाइल पर जांच रिपोर्ट भेजने की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब तक यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी। जिला अस्पताल के लैब के पास हर दिन लोगों की भीड़ देखने को मिलती है।
विज्ञापन
वहीं सौ शय्या में लैब जांच न होने के कारण मरीजों को जिला अस्पताल ही आना पड़ता था। ऐसे में अब सौ शय्या अस्पताल में लैब जांच की व्यवस्था करने की कवायद शुरू की गई है।
सीएमओ ने अस्पताल में लैब बनाए जाने का निर्देश दिया है। लैब के लिए दो पैथोलॉजिस्ट के साथ एक एलटी (लैब टेक्नीशियन) की तैनाती कर दी गई है। लैब जांच की व्यवस्था शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। सीएमएस सुनील पासवान ने बताया कि मरीजों को बेहतर सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में जल्द ही लैब जांच की व्यवस्था शुरू की जाएगी।्