{"_id":"6050f3e78ebc3ece7a7830f0","slug":"now-corona-will-be-vaccinated-in-30-centers-bhadohi-news-vns5802763180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 30 केंद्रो पर कोरोना की लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 30 केंद्रो पर कोरोना की लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रगति ठीक न होने पर शासन ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्रशासन की ओर से अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को 30 केंद्रो पर वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी दी गई। इसमें 25 सरकारी और पांच निजी केंद्र नामित हुए है। इसके साथ ही बीमार और बुजुर्गों को प्राथमिकता से कोरोना का टीका लगाने का निर्देश दिया गया है।
वैश्विक महामारी कोरोना के रोकथाम के लिए मकर संक्राति के बाद स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगना शुरू हुआ है। तीसरे चरण में बीमार और बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शासन ने बीमार और बुजुगों को तेजी से वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया है । लेकिन जिले में जागरूकता के अभाव में अधिकतर केंद्रो पर आधे से कम लोगों को टीका लग पा रहा है। जिसके मद्देनजर डीएम आर्यका अखौरी ने गुजरे 24 घंटे में तीन बैठक कर स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों को कड़ी हिदायत दी है।
राजस्व, आंगनवाड़ी वर्कर संग अन्य विभागों के सहयोग से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन का निर्देश दिया। अब जिला अस्पताल ज्ञानपुर, भदोही संग सीएचसी औराई, भदोही, डीघ, गोपीगंज, सुरियावां, दुर्गागंज और पीएचसी गिर्दबड़गांव, जयरामपुर, डेरवॉ, महजूदा, कटरा, जंगीगंज, सेमराध, लालानगर, चकटोडर, कसियापुर, दुर्गागंज, करियॉव, हरिहरपुर, अमिलौरी, मईहरदोपटटी, ममहर, यूएचपीसी नई बाजार शामिल है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में जीवनदीप हास्पिटल, आकाश दीप हास्पिटल, स्टार हास्पिटल, न्यूज राज हंस हास्पिटल भदोही और सूर्या ट्रॉमा सेंटर एंड हास्पिटल औराई शामिल है।
विज्ञापन
डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की चूड़ी कसी
ज्ञानपुर। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर डीएम आर्यका अखौरी ने सोमवार की रात में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें सभी को सख्त हिदायत दिया कि अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सीएचसी प्रभारियों को एनजीओ की मदद लेने के लिए कहा। कोरोना की जांच में बेहतर काम करने के लिए माय होम इंडिया की भदोही शाखा की तारीफ की। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह और सीएचसी प्रभारी सुरियावां डॉ. आरबी पाठक ने अभियान को सफल बनाने के लिए अपने विचार रखें।