फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now challenging to purchase 58% paddy in 33 days

...अब 33 दिन में 58 फीसदी धान की खरीद करना चुनौतीपूर्ण

Wed, 26 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now challenging to purchase 58% paddy in 33 days
धान की खरीद को गति देकर किसानों की उपज को समय से समर्थन मूल्य पर खरीद कराने का दावा भले ही किया जाता है, लेकिन कालीन नगरी में इसकी रफ्तार धीमी है। ऐसे में अब अधिकारियों को चिंता सताने लगी है कि निर्धारित लक्ष्य पूर्ण होगा भी या नहीं। यदि पूर्ण होगा भी तो काफी चुनौतीपूर्ण है। क्योंकि करीब तीन महीने का समय बीतने जा रहा है और महज 41.43 फीसदी से कुछ ज्यादा खरीद हुई है। 28 फरवरी तक खरीद होनी है। यानी अब 33 दिन का समय बचा है ओर 58 फीसदी से ज्यादा खरीद करनी है। अब तक 43 केंद्रों पर दस हजार किसानों से खरीद की गई है। वहीं बोरा आदि की समस्या भी बनी है।
विज्ञापन

जिले के किसानों से धान की खरीद ठीक ढंग से कराने के लिए शासन ने यहां एक लाख 27 हजार 900 टन का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके लिए शुरूआत में 46 केंद्र खोले गए। इनमें से तीन चले ही नहीं। बाद में 12 और बंद कर दिए गए। कुछ दिन पहले तक 30 केंद्रों पर खरीद करायी जा रही थी। सूत्रों की मानें तो एक नवंबर से शुरू हुई खरीद की गति सुस्त होने पर पुन: 43 केंद्रों पर खरीद करायी जा रही है। विपणन विभाग के अनुसार अब तक करीब 10 हजार किसानों से खरीद की गई, जबकि 17 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। कुल 53 हजार टन की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed