फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now Agriculture Defense Department will have its own building

अब कृषि रक्षा विभाग का होगा अपना भवन

Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Now Agriculture Defense Department will have its own building
अभी तक जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी और उप निदेशक कृषि का कार्यालय एक ही भवन में है। ऐसे में कई बार किसानों से जुड़ी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एक भी भवन में होता रहा है। जब एक साथ दो कार्यशाला करनी होती है तो दिक्कत होती है। कृषि रक्षा से जुड़ी जानकारी और प्रयोग के लिए भी किसानों को इधर-उधर भटकना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जल्द कृषि रक्षा विभाग का अपना अलग भवन होगा और कार्यालय के साथ एक छोटा सभागार भी रहेगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार कृषि विभाग के कार्यालय के पीछे एक खंडहर में तब्दील हो चुके भवन को जर्जर घोषित कराया गया है। उसी स्थान पर कृषि रक्षा विभाग का भवन और कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से 76.11 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। यानी भवन निर्माण में 76 लाख रुपये से अधिक धनराशि खर्च की जाएगी। कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लि. को नामित किया गया है। पहली किस्त के रूप में 38 लाख रुपये जारी हो गए हैं। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता ने बताया कि भवन में एक हाल होगा, एक कार्यालय कक्ष होगा व टॉयलेट के साथ अन्य व्यवस्था की जाएगी। कृषि रक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार का कहना है कि घरांव में ही कृषि रक्षा विभाग का कार्यालय बनेगा। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। पहली किस्त के रूप में धनराशि भी मिल गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था काम शुरू कराएगी। इससे किसानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed