फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notification will be applicable from today, enrollment will start

आज से लागू होगी अधिसूचना, शुरू होगा नामांकन

Thu, 10 Feb 2022 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Notification will be applicable from today, enrollment will start
सातवें चरण के मतदान के लिए बृहस्पतिवार को जिले में अधिसूचना जारी हो जाएगी। तीनों सीट के लिए कलेक्ट्रेट के अलग-अलग कक्षों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होगा। सुरक्षा के मद्देनजर नामांकन कक्ष के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जुलूस आदि पर रोक है।
विज्ञापन

अंतिम चरण में सात मार्च को जिले की तीन विधानसभाओं में मतदाना होना है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से माह भर पूर्व से ही तैयारी चल रही है। बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने औराई विधानसभा का चकबंदी न्यायालय, ज्ञानपुर का एसडीएम न्यायालय और भदोही का एडीएम न्यायालय में नामांकन स्थल तय किया गया है। बुधवार शाम तक तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। चकबंदी न्यायालय कक्ष में जनरेटर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था और वायरिंग को दुरुस्त किया गया। प्रत्याशियों को आनलाइन नामांकन की सुविधा भी चुनाव आयोग की ओर से दी गई है। प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से अपना आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करके उसकी कापी रिटर्निंग आफिसर के समक्ष जमा कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। नामांकन के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन भी करना होगा। उन्होंने बताया कि 10 से 17 फरवरी तक नामांकन, 18 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 फरवरी को नाम वापसी और प्रतीक आवंटन जबकि सात मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन

में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed