फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to 54 principals for negligence

लापरवाही पर 54 प्रधानाचार्यों को नोटिस

Sun, 27 Feb 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Notice to 54 principals for negligence
माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट कॉलेज के स्कूल की वेबसाइट पर शिक्षकों, परीक्षार्थियों और दिव्यांग छात्रों की फोटो, नंबर अपलोड नहीं करने और आईपी एड्रेस संग डीवीआर नंबर नहीं देने पर दो एडेड, 10 राजकीय और 52 प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया गया है। बीते 25 फरवरी तक मांगी गई सूचना नहीं देने पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। 28 फरवरी तक जानकारी अपलोड नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 33 राजकीय, 25 वित्तपोषित सहित कुल 183 माध्यमिक और इंटर कॉलेज हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर परीक्षा केंद्र बने 90 स्कूलों से आईपी एड्रेस और डीवीआर मांगी गई थी। भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज और ज्ञान देवी बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों/ केंद्र व्यवस्थापकों ने सूचना नहीं दी और अन्य ने आईपी एड्रेस संग डीवीआर नंबर दे दिया। 25 फरवरी की तय तिथि समाप्त होने पर डीआईओएस कार्यालय ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसी तरह स्कूल की वेबसाइट पर शिक्षकों, दिव्यांग छात्रों और ऐसे परीक्षार्थियों जिनकी फोटो मिसमैच हो रहा था, उसे सुधारकर दुबारा अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। इसके साथ ही एकेडमिक कलेंडर में छात्र-छात्राओं का अंक भी अपलोड करना था। 25 फरवरी तक हर हाल में इसे पूर्ण कर विभाग को सूचित करना था, लेकिन 52 स्कूलों ने ऐसा नहीं किया। जिसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्ता ने शनिवार को नोटिस जारी किया। चेतावनी दी कि 28 फरवरी तक अगर अपलोड नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed